संविधान दिवस पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines on Constitution Day in Hindi

संविधान दिवस पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines on Constitution Day in Hindi

भारत में संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों को संविधान की उपयोगिता एवं संविधान बनाने के उद्देश्य के साथ-साथ संविधान निर्माताओं के बारे में बताया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर बच्चों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाता है। छोटे बच्चों के संविधान दिवस पर 10 लाइने लिखने को भी कहा जाता है। 

यहाँ पर हमने बच्चों के तैयारी के लिए संविधान दिवस पर 10 लाइने लिखी है।

 

संविधान दिवस पर 10 लाइन, Constitution Day 10 Lines in Hindi

  • भारत में  संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
  • इस दिन सन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान की अंगीकार किया था।
  • पहली बार संविधान दिवस 26 नवंबर 2015 को मनाया गया।
  • इससे पहले इस दिन को हम विधि दिवस के रूप में मनाते थे।
  • 11 अक्टूबर 2015 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। 
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान दिवस मनाने की घोषणा भीमराव अंबेडकर के 125वी जयंती को मनाने के उपलक्ष्य पर हुई।
  • संविधान दिवस के अवसर पर देश भर में फ़ोटो और डिजिटल प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।
  • प्रदर्शनियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से संविधान निर्माताओं के योगदान को आम जन मानस तक पहुँचाया जाता है।
  • भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन में तैयार किया गया।
  • मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद थे जो 22 भागों में संकलित थे और 8 अनुसूचियाँ थीं। 
  • संविधान दिवस हम सबमे संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देता है और संविधान के अनुरूप कार्य करने के लिए हमें प्रेरित करता है।


उपरोक्त संविधान दिवस पर 10 लाइन्स क्लास 8 तक के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। Samvidhan Divas par 10 lines के आप हमें संविधान दिवस पर निबंध यहाँ से पढ़ सकते हैं। 

संविधान दिवस पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines on Constitution Day in Hindi


इसे भी पढ़ें :

संविधान दिवस पर निबंध 500 शब्द

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 

आज़ादी का अमृत महोत्सव निबंध 

Post a Comment

0 Comments