पेड़ पर 10 लाइनें | 10 Lines on Trees in Hindi

10 Lines on Trees in Hindi | पेड़ पर 10 लाइनें

बिना पेड़ के पृथ्वी पर जीवन असंभव है। वृक्षों से हमें खाने के लिए भोजन, आवास, औषधि इत्यादि सब कुछ प्राप्त होता है। इसलिए पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। यहाँ पर हमने पेड़ पर 10 लाइन (10 Lines on Trees in Hindi) के दो सेट लिखे है जो आप सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है। 

10 Lines on Trees in Hindi सेट 1 

  1. पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं जो हमारी पृथ्वी को हरा भरा रखते हैं। 
  2. पेड़ हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। 
  3. पेड़ों से हमें खाने के लिए भोजन, रहने के लिए आवास, और विभिन्न औषधियां प्राप्त होती हैं।
  4. पेड़ वायु की गुणवत्ता में सुधार करके पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं। 
  5. पेड़ जलवायु में सुधार करते हैं साथ ही जल और मिट्टी का संरक्षण भी करते हैं।
  6. पेड़ वर्षा बादलों को आकर्षित करके पृथ्वी पर वर्षा लाते हैं। 
  7. वृक्ष अनेक वन्य जीवन को आश्रय प्रदान करते हैं।
  8. वृक्ष हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी को आकर्षक, जीवंत और सुखद बनाते हैं।
  9. पेड़ प्राकृतिक तत्वों को हमारे करीब लाकर जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि  हैं।
  10. पीपल, नीम, ओक इत्यादि वृक्ष की पूजा इनके विभिन्न गुणों के कारण ही की जाती है। 
पेड़ पर 10 लाइनें | 10 Lines on Trees in Hindi
10 lines on trees in hindi

इसे भी पढ़ें : गाय पर 10 लाइनें

10 Lines on Trees in Hindi सेट 2 

  1. हमारे स्वास्थ्य से लेकर निवास तक हर जगह पर पेड़ों का बहुत अधिक महत्त्व है। 
  2. पौधों के विभिन्न भागों से अनेक बीमारियों के लिए दवाइयां तैयार की जाती हैं। 
  3. आयुर्वेद जिससे सभी बीमारियों का इलाज संभव है वह पेड़-पौधों पर आधारित है। 
  4. घरों एवं कल कारखानों के लिए फर्नीचर लकड़ी से बने होते हैं जो हमें पेड़ों से मिलते हैं।
  5. कई उद्योग-धंधे जैसे फर्नीचर, लुगदी और कागज, डेंड्रो बायोमास बिजली उत्पादन उद्योग आदि वृक्षों पर आधारित हैं। 
  6. ये उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश के विकास में मदद करते हैं।
  7. पेड़ तापमान को नियंत्रित करके वातावरण को ठंडा रखते हैं।
  8. पेड़ों की जड़ें अपने चारों ओर की मिट्टी को जकडकर मृदाअपरदन रोकती हैं। 
  9. पेड़ हमारी गलियों, पार्कों, खेल के मैदानों इत्यादि को आकर्षक, जीवंत और मनमोहक बनाते हैं।
  10. हम सबका यह कर्तव्य है कि लगायें और प्रकृति और अपने आप को सुरक्षित करें। 


व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम चैनल से जुड़ें: यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

Post a Comment

0 Comments