पेड़ पर निबंध | Essay on Trees in Hindi | Ped Par Nibandh

पेड़ पर निबंध | Essay on Trees in Hindi

पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं जो जीवन भर हमारी मदद करते हैं। वे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। वृक्षों से हमें खाने के लिए भोजन, रहने के लिए आवास, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए औषधि इत्यादि प्राप्त होते हैं। पेड़ वायु की गुणवत्ता और जलवायु में सुधार करते हैं साथ ही जल और मिट्टी का संरक्षण भी करते हैं। पेड़ अनेक वन्य जीवन को आश्रय प्रदान करते हैं। वृक्ष हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी को जीवंत और सुखद बनाते हैं। 

Also Check: Essay on Trees in English


पेड़ों का महत्व | Ped Par Nibandh

वृक्षों का महत्व जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है। हमारे स्वास्थ्य से लेकर निवास तक हर जगह पर पेड़ों की उपयोगिता को देखा जा सकता है। पौधों के विभिन्न भागों से कई प्रकार की दवाइयां तैयार की जाती हैं।  आयुर्वेद जिसमें लगभग सभी साध्य एवं असाध्य बीमारियों का इलाज संभव है वह पेड़-पौधों पर आधारित है। घरों के लिए फर्नीचर लकड़ी से बने होते हैं जो हमें पेड़ों से मिलते हैं। पेड़ पृथ्वी पर अनेक वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। कई उद्योग जैसे फर्नीचर, लुगदी और कागज, डेंड्रो बायोमास बिजली उत्पादन उद्योग आदि पेड़ों पर आधारित हैं। ये उद्योग हर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश के विकास में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेड़ों का महत्व पर निबंध | Ped ka mahatva essay in hindi

पेड़ पर निबंध | Essay on Trees in Hindi | Ped Par Nibandh
Essay-on-Trees-in-Hindi

पेड़ हमारे परिवेश को जीवंत और सुखद बनाते हैं और तापमान को नियंत्रित करके वातावरण को ठंडा रखते हैं। वे वर्षा बादलों को आकर्षित करके पृथ्वी पर वर्षा लाते हैं। पेड़ों की जड़ें अपने चारों ओर की मिट्टी को जकडकर रखती हैं मिट्टी के कटाव या मृदाअपरदन रोकने में मदद मिलती है। पेड़ पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में भी मदद करते हैं । वे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन वापस करते हैं। ये जमीनी स्तर ओजोन के गठन को कम करने में भी मदद करता है क्योंकि पेड़ से भरे क्षेत्रों में हवा का तापमान कम होता है। इस प्रकार पेड़ प्रदूषण को नियंत्रित करने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करते हैं ।

पेड़ हमारे समाज का भी अभिन्न अंग हैं। वे हमारी गलियों, पार्कों, खेल के मैदानों इत्यादि को आकर्षक, जीवंत, मनमोहक बनाते हैं । इसके साथ ही पेड़ प्राकृतिक तत्वों को हमारे करीब लाकर जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि  हैं।

यह भी पढ़ें: आज़ादी का अमृत महोत्सव पर निबंध

वृक्षों का महत्व प्राचीनतम काल से ही अध्यात्म के क्षेत्र में भी देखी जा सकती है। पीपल, नीम, ओक आदि वृक्षों की पूजा सभ्यता की शुरुआत से ही की जाती है क्योंकि पेड़ हमें हमारी प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना इस पृथ्वी पर जीवन असंभव है।


पेड़ बचाओ जीवन बचाओ | Tress essay in Hindi

यद्यपि वृक्ष हमें जीवन की सभी मूलभूत आवश्यकताएँ प्रदान करते हैं, मनुष्य वृक्षों के महत्व की उपेक्षा कर रहा है। अत्यधिक बढ़ती जनसँख्या की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वनों की कटाई जोरों पर है। अब समय आ गया है कि एक साथ आकर पेड़ों को बचाएं, पेड़ काटना बंद करें और पेड़ लगाना शुरू करें क्योंकि पेड़ों के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है।

आशा है कि आपको यह पेड़ पर निबंध पसंद आया होगा और इससे आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद मिली। विभिन्न विषयों हिंदी में निबंध आप यहाँ से पढ़ सकते हैं। 

व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम चैनल से जुड़ें: यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:

Tag: पेड़ पर निबंध, पेड़ पर निबंध हिंदी में, Essay on Trees in Hindi, Ped Par Nibandh

Post a Comment

0 Comments