वृक्षों का जीवन में महत्त्व निबंध (Importance of trees essay in hindi)

वृक्षों का जीवन में महत्त्व निबंध

वृक्षों के बिना इस पृथ्वी पर हमारा जीवन संभव ही नहीं है सिर्फ इस बात से वृक्षों का हमारे जीवन में कितना महत्व है इसका अनुमान लगाया जा सकता है। यहाँ पर हमने वृक्षों के महत्व पर निबंध (importance of trees essay in hindi) विद्यार्थियों की जरुरत के अनुसार लिखा है यह निबंध प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों से लेकर उच्च कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी सहायक होगा।


वृक्षों का जीवन में महत्व निबंध (Importance of trees essay in hindi) 

बिना वृक्ष के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना भी असंभव प्रतीत होता है क्योंकि वृक्षों से ही हमें जीवित रहने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन और भोजन मिलता है। मानव सभ्यता के शुरुआत से ही वृक्ष हमें भोजन और आश्रय प्रदान करते आये हैं। वृक्ष हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को स्वथ्य और संतुलित बनाये रखते हैं। ये हमारे आसपास के वातावरण को हरा भरा और खुशहाल बनाते हैं। तभी तो हम पार्क, सड़को के किनारे, खेल के मैदान इत्यादि स्थानों पर वृक्ष लगाते हैं। जिससे हमें एक अलग ही शांति एवं प्रसन्नता की अनुभूति होती है। Read Essay on Importance of Trees in English: Click Here

वृक्षों का जीवन में महत्त्व निबंध (Importance of trees essay in hindi)


वृक्षों का हमारे जीवन में महत्व (Importance of trees in hindi)

जीवन के हर पल में वृक्ष हमें किसी न किसी रूप में सहायक होते हैं। इसीलिए हम वृक्ष को जीवनसाथी भी कहते है। वृक्षों से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण लाभ निम्नलिखित हैं। (benefits from trees in hindi)

  • वृक्षों से हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्राप्त होती है। 
  • वृक्ष हमें भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं। 
  • वृक्ष हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को स्वथ्य और संतुलित बनाते हैं।
  • वृक्षों से हमें अनेक प्रकार की औषधियां प्राप्त होती हैं। 
  • वृक्ष प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में परिवर्तित करते हैं। 
  • वृक्षों की पत्तियाँ सूर्य से आने वाले विकिरण को अवशोषित करके पृथ्वी तापमान को संतुलित करते हैं। 
  • वृक्ष वायु की गुणवत्ता सुधारते हैं एवं प्रदूषण को रोकने में सहायक हैं। 
  • वृक्षों की जड़ें मिट्टी को मजबूत जकड कर रखती हैं जिससे मृदा अपरदन की समस्या ख़त्म होती है। 
  • वृक्ष वर्षा के पानी को अवशोषित करते हैं तथा बाढ़ रोकने में सहायक होते हैं। 
  • वृक्ष जल संरक्षण एवं शुद्ध जलवायु के लिए लाभकारी होते हैं।


वृक्षों के महत्व निबंध ( essay on importance of trees in hindi)

प्राणवायु से लेकर, भोजन, आश्रय एवं संतुलित पर्यावरण सब कुछ हमें वृक्षों से प्राप्त होता है। वृक्षों से हमें अनेक प्रकार की औषधियां प्राप्त होती हैं जिससे हमारे शरीर की प्राणघातक बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। वृक्षों से प्राप्त आयुर्वेदिक दवाइयों से रोग जड़ से ख़त्म हो जाते है। प्राचीन काल से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में वृक्षों का बहुत ही अधिक महत्व रहा है। पीपल, नीम, बरगद इत्यादि वृक्षों में अनेक औषधिए गुण हैं इसीलिए प्रारम्भ से ही इनकी पूजा की जाती है। 

पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming), ग्रीन हॉउस इफ़ेक्ट जैसी समस्या से निजात पाने के लिए वृक्ष बहुत ही उपयोगी हैं। परन्तु मनुष्य अपने स्वार्थ के पूर्ति के लिए वृक्षों के अधाधुंध कटाई करता जा रहा है। जिससे भविष्य में अनेक समस्याएं अपना विकराल रूप मनुष्य के सामने प्रस्तुत करेंगी। इसलिए समय रहते हम सभी को वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए और पेड़ो के कटाई पर रोक लगाना चाहिए साथ ही नये पेड़ लगाने चाहिए। 

उम्मीद है वृक्षों का जीवन में महत्व पर यह निबंध (Importance of trees essay in hindi) आपको पसंद आया होगा और आपके परीक्षा में लाभकारी होने के साथ साथ आपके ज्ञान संवर्धन में भी सहायता करेगा। 

इसे भी पढ़ें:

Tags: Importance of Trees Essay in Hindi, Pedo Ka Mahatva Nibandh, वृक्षों का जीवन में महत्त्व निबंध

Post a Comment

0 Comments