क्रिसमस पर निबंध, Christmas Essay in Hindi, 10 Lines on Chrismas in Hindi

क्रिसमस पर निबंध , Christmas Essay in Hindi

क्रिसमस ईसाईयों का प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार प्रति वर्ष 25 दिसम्बर को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस त्यौहार ईसाई धर्म के संस्थापक 'ईसा मसीह' के जन्म दिन पर मनाया जाता है। क्रिसमस का त्यौहार अब ईसाई धर्म के साथ साथ अन्य धर्म को मानने वाले लोग भी बड़े धूम धाम से मनाते हैं।

क्रिसमस के अवसर पर लोग अपने घरों को मोमबत्तियों, झालरों इत्यादि से खूब सजाते हैं। क्रिसमस ट्री पर विभिन्न रंगो की झालरों से सजावट मनमोहक होता है। लोग रात में केक काटकर ईसा मसीह के जन्मदिन के साथ-साथ क्रिसमस मनाते है। लोग अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों, बच्चो में खूब गिफ्ट्स बांटते हैं। घर पर तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है और पूरा परिवार मिलकर इस दिन खूब मजे करते हैं। क्रिसमस त्यौहार पर लोग सांता का यूनिफार्म पहनकर बच्चो को गिफ्ट्स बांटते हैं। बच्चे सांता को देखकर बहुत खुश होते हैं। रात में सांताक्लॉज आकर घरों में बच्चों के लिए गिफ्ट्स रखकर जाते हैं जिसे अगली सुबह बच्चे पाकर बहुत ख़ुश होते है। 

इसे भी पढ़े :दीपावली पर निबंध 

क्रिसमस पर्व शीत ऋतू में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी कार्यालयों में अवकाश होता है। दुकानें सामानों से खूब सजी और भरी होती हैं। इस दिन लोग खूब ख़रीददारी करते हैं। व्यापार में खूब उन्नति होती है। क्रिसमस का पर्व लोगों में खुशहाली, भाईचारा एवं बंधुत्व को बढ़ाता है।


क्रिसमस पर 10 लाइन 10 Lines on Christmas in Hindi

➤ क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है। 

➤ यह त्यौहार प्रतिवर्ष शीत ऋतू में 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। 

➤ यह त्यौहार ईसाई धर्म के संस्थापक 'ईसा मसीह' के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। 

➤ इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों आदि में अवकाश होता है।

➤ क्रिसमस के अवसर पर लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं। 

➤ घर में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं। 

➤ रात में केक काटकर 'ईसा मसीह' के जन्म दिन पर क्रिसमस पर्व मनाते हैं। 

➤ लोग अपने प्रियजनों, बच्चों, रिस्तेदारों में खूब गिफ्ट्स बांटते हैं। 

➤ लोग सांता क्लॉस बनकर बच्चों को गिफ्ट्स बांटते हैं। 

➤ क्रिसमस पर्व लोगों में खुशहाली, सम्पन्नता, भाईचारा एवं बंधुत्व को बढ़ाता है।


Christmas Par Nibandh

क्रिसमस पर निबंध, Christmas Essay in Hindi, 10 Lines on Chrismas in Hindi

इसे भी पढ़े :

दीपावली पर निबंध 

रक्षाबंधन पर निबंध 

स्कूल पर निबंध 

Post a Comment

0 Comments