जन्माष्टमी पर निबंध : Janmashtami Essay in Hindi

जन्माष्टमी पर निबंध लेखन Janmashtami Essay: जन्माष्टमी जिसे हम कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से भी जानते हैं, हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व द्वापर युग के आराध्य देव भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।जन्माष्टमी पर इस निबंध में मैंने विद्यार्थियों निबंध लेखन की आवश्यकता के अनुसार दो सेट निबंध लिखे हैं, जिनमें जन्माष्टमी क्या है? जन्माष्टमी क्यों मनाया जाता है? जन्माष्टमी का महत्व इत्यादि को सम्मिलित किया है।


जन्माष्टमी पर निबंध: Janmashtami Essay in Hindi

जन्माष्टमी या कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। यह द्वापर युग के युगपुरुष भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है। वेद पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतार की मान्यता है और भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं।  भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कंश के कारागार में हुआ था। इसीलिए प्रत्येक वर्ष हम भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

जन्माष्टमी पर निबंध : Janmashtami Essay in Hindi


कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव : Krishna Janmashtami Celebration essay in hindi

सम्पूर्ण भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मथुरा एवं वृन्दावन में रासलीला का आयोजन किया जाता है। सम्पूर्ण मथुरा एवं वृन्दावन में जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी का आयोजन किया जाता है। देश के कोने-कोने से लोग मथुरा की जन्माष्टमी देखने के लिए आते हैं। हरे रामा, हरे कृष्णा के धुन में सम्पूर्ण मथुरा एवं वृन्दावन जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्णमय हो जाता है। 

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाराष्ट्र एवं गुजरात में दही हांड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष्य में मटके में दही एवं मक्खन भरकर इसको बहुत उचाई पर टांगा जाता है तदोपरांत युवकों के द्वारा उचाई पर ही उस मटके को तोड़कर दही हांड़ी उत्सव मनाया जाता है। 

कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की छटा बाजारों पर भी दिखाई पड़ती है। मन को मोह लेने वाले कृष्ण की रंग-बिरंगी मूर्तियां, फूल-माला, पूजा सामग्री, सजावट के सामान एवं मिठाइयों से सम्पूर्ण मार्किट सजे होते हैं। 


कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व : Significance of Krishn Janmashtami essay

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए हुआ। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण ने कंश जैसे अधर्मी का अंत किया और द्वारकाधीश कहलाये। महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी बने और गीता का उपदेश देकर अर्जुन को जीवन कर्तव्यों का महत्त्व बताया। बाल्यकाल से ही श्री कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन धर्म की रक्षा एवं मानव के कल्याण के लिए समर्पित रहा। यही कारण है कि केवल भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई प्रमुख देशो में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। 


Q&A on Shri Krishna Janmashtami in Hindi

Q.: कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाया जाता है ?

A : प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। 

Q.: कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाया जाता है ?

A : हिन्दुओं के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी मनाया जाता है। 


इसे भी पढ़ें :

रक्षा बंधन पर निबंध

दिवाली पर निबंध

janmashtami essay in hindi, janmashtami essay, essay on krishna janmashtami in hindi

Post a Comment

0 Comments