ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर निबंध | Essay on Tokyo Olympic Games 2020 in Hindi

ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर निबंध | Essay on Olympic Games Tokyo 2021 in Hindi

टोक्यो ओलंपिक खेल 2021 एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है जो हाल ही में 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में आयोजित किया गया है। जो की वर्तमान परिदृश्य में बहुत चर्चित विषय है इसलिए ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर निबंध सभी छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण निबंध का विषय है। यहां हमने ओलंपिक गेम टोक्यो 2021 पर एक निबंध लिखा है जिसमें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 के बारे में संक्षिप्त विवरण है।

आइए देखते हैं ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर हिंदी में निबंध। Essay on Olympic Games Tokyo 2020 in Hindi


ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर निबंध | Essay on Olympic Games in Hindi

ओलंपिक खेलों की श्रृंखला में, Olympic Games Tokyo 2020 का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में किया गया। सम्राट नारुहितो ने औपचारिक रूप से 23 जुलाई 2021 को  एक भव्य उद्घाटन समारोह में टोक्यो ओलिंपिक गेम्स का उद्घाटन किया जो टोक्यो के ओलिंपिक स्टेडियम में आयोजित किया गया था। टोक्यो ओलंपिक खेल मूल रूप से 24 जुलाई 2020 से 9 अगस्त 2020 तक होने वाले थे, लेकिन महामारी कोविड -19 के कारण, इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया और पुनर्निर्धारित किया गया। टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 महामारी COVID-19 के कारण बड़े पैमाने पर सार्वजनिक दर्शकों की अनुमति के बिना आयोजित किया गया था।

ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर निबंध | Essay on Tokyo Olympic Games 2020 in Hindi


Sports, Events and Disciplines: ओलिंपिक गेम्स टोक्यो 2020 पर निबंध

कुल 50 Disciplines को शामिल करते हुए, ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 में 33 विभिन्न खेलों में 339 आयोजन हुए। विश्व के 205 देशों से 11,656 एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग लिया। Sport Climbing, Surfing, Karate, और Skateboarding को पहली बार ओलिंपिक गेम्स में शामिल किया गया और इन सभी खेलों का ओलिंपिक गेम्स में पदार्पण हुआ। इसके अतिरिक्त ओलंपिक खेल टोक्यो 2021 में मौजूदा खेलों में 15 नये इवेंट भी शामिल किए गए। इनमें 3x3 basketball, freestyle BMX, और मैडिसन साइक्लिंग की वापसी, के साथ ही टेबल टेनिस, शूटिंग, तीरंदाजी, जूडो, triathlon, 4x400 m relay running, and 4x100 m medley swimming जैसे खेलों में 9 नए मिश्रित इवेंट भी शामिल हैं।


शीर्ष पदक विजेता: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल टोक्यो 2020

संयुक्त राज्य अमेरिका ने पदकों की संख्या के अनुसार शीर्ष स्थान हासिल किया।  संयुक्त राज्य अमेरिका 39 स्वर्ण पदक के साथ कुल 113 पदक हासिल किए। कुल 88 (38 स्वर्ण) और 58 (27 स्वर्ण) पदकों के साथ चीन और जापान ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत ने 1 स्वर्ण सहित कुल 7 पदकों के साथ 48वां स्थान हासिल किया।


टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत | Olympic Games Essay in Hindi

ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 में सर्वकालिक बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत ने 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 4 कांस्य पदक के साथ 48वां स्थान हासिल किया। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता और घातक महामारी के  इस अंधकारमय समय में भारत को गौरवान्वित किया। पानीपत, हरियाणा के 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्डन थ्रो के बाद बीजिंग 2008 के उपरांत पहली बार ओलंपिक में राष्ट्रगान सुनकर लाखों भारतीय भावुक हो गए।

Weightlifter शिखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। मणिपुर की 26 वर्षीय मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2021 के दौरान भारत के लिए पहला पदक जीता। दूसरा रजत पदक सोनीपत, हरयाणा के रहने वाले wrestler रवि कुमार दहिया, ने 57 किलोग्राम वर्ग में जीतकर भारत का नाम गौरवान्वित किया।

टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के दौरान भारतीय एथलीटों ने कुल चार कांस्य पदक जीते। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भारत के लिए एक और कांस्य पदक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन में जीता। लवलीना बोर्गोहेन ने भी महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। पहलवान बजरंग पुनिया ने ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 के दौरान 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन के साथ, इन एथलीटों ने भारत को गौरवान्वित किया।

उम्मीद है कि आपको ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 पर यह निबंध पसंद आया होगा और यह आपके निबंध लेखन की तैयारी में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें:

सभी परीक्षाओं के लिए 50 सबसे महत्वपूर्ण निबंध

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबंध

वोकल फॉर लोकल पर निबंध

Keywords: ओलंपिक खेल पर निबंध टोक्यो 2020, ओलंपिक गेम पर निबंध, ओलंपिक 2021 पर निबंध, Olympic Games par nibandh

Post a Comment

0 Comments