गणतंत्र दिवस पर निबंध | निबंध 26 जनवरी | Republic Day Essay in Hindi
गणतंत्र दिवस पर निबंध: गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस पर निबंध छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण निबंध विषयों में से एक है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है । इसलिए यहाँ पर हमने छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी पर निबंध लिखा है।
गणतंत्र दिवस पर निबंध 250 शब्दों में | Essay on Republic Day in Hindi
सम्पूर्ण भारत में प्रयेक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब प्रत्येक भारतवासी का ह्रदय देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया किया और भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बना, साथ ही डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। वर्ष 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी को भारतीय स्वराज की घोषणा की थी इसलिए पहली बार वर्ष 1950 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया।
भारतीय संविधान को बनाने में कुल 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे और भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा के द्वारा अंगीकृत और अधिनियमित किया गया और 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः लागू किया गया। मूल रूप से भारतीय संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी।
26 जनवरी को स्कूलों, कालेजों एवं शिक्षण संस्थाओं में झंडा फहराया जाता है तदोपरांत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति भारत की शान तिरंगा को फहराते हैं। इस मौके पर प्रत्येक वर्ष अन्य देशों के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में आते हैं और कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
राजपथ पर देश के वीर जवानो का कार्यक्रम प्रत्येक भारतवासी के ह्रदय को देश भक्ति की भावना से परिपूर्ण कर देता है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां बहुत ही शानदार और मनमोहक होती है।
इसे भी पढ़े :
0 Comments