होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

Holi Essay in Hindi: होली भारत में मनाया जाना वाला सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली त्यौहार नजदीक आते ही स्कूल में बच्चों को होली पर निबंध लिखने को कहा जाता है। कई बार तो होली पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। तब बच्चों को एक अच्छा से निबंध तैयार करके प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। बच्चों के सहायता के लिए यहाँ पर हमने एक अच्छा से Holi par Nibandh लिखा है। जो आपके निबंध लेखन में बहुत मददगार होगा। 

होली पर निबंध, Holi Essay in Hindi, Holi Par Nibandh


Holi Essay in Hindi | होली पर निबंध 

होली त्यौहार सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक है जो सम्पूर्ण भारत में बड़े ही धूम धाम से मनायी जाती है। होली त्यौहार रंगों के त्योहारवसंत का त्योहार और स्नेह और प्यार के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। होली त्योहार वसंत के आगमन और सर्दियों के मौसम के अंत का संकेत देता है। यह त्यौहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष होली त्यौहार मार्च के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।

होली 2023

फाल्गुन पूर्णिमा इस वर्ष 8 मार्च 2023 है इस लिए इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। 7 मार्च 2023 शाम को होलिका दहन के उपरांत अगले दिन 8 मार्च को होली या फगवा या रंगवाली होली मनाई जाएगी।

होली उत्सव

होली का उत्सव होली से एक रात पहले होलिका दहन के साथ शुरू होती है। लोग होलिका के सामने इकट्ठा होकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि जिस तरह राक्षस राजा हिरण्यकशिपु की बहन होलिका आग में जलकर नष्ट हो गयी थी, उसी प्रकार उनकी आंतरिक बुराइयाँ नष्ट हो जाएँ। अगली सुबह होली, रंगों के त्योहार के रूप में मनाई जाती है, जहां लोग एक-दूसरे को तरह-तरह के रंगों से सराबोर करते हैं। रंगीन पानी से भरे गुब्बारे, पानी की बंदूकों का इस्तेमाल एक दूसरे पर रंग फेककर होली का आनंद लेते हैं। लोग ढोल, बैंड बाजा, डीजे और अन्य संगीत यंत्र बजाते हुए लोगों से मिलने जाते हैं। लोग एक दूसरे के माथे पर अबीर लगाकर गले मिलते हैं और होली की बधाइयाँ देते हैं फिर स्वादिष्ट व्यंजन, भोजन का आनंद लेते हैं। शाम को लोग सज धज कर दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हैं।

आशा है कि आपको होली पर यह निबंध (Holi Essay in Hindi) पसंद आया होगा और इससे आपको होली पर निबंध लिखने में मदद मिली होगी । आप अपने पसंदीदा त्यौहार पर अन्य महत्वपूर्ण निबंध भी यहाँ से पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Tags: होली पर निबंध, Holi Essay in Hindi, Holi Par Nibandh

Post a Comment

0 Comments